जे.एन.यू. कैम्पस में हुई हिंसा की घटना की कड़ी निंदा की
देहरादून।देवभूमि खबर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिल्ली स्थित जे.एन.यू. कैम्पस में हुई हिंसा की घटना की कडे शब्दों में भत्र्सना करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रीतम सिंह ने एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर देश के शैक्षणिक संस्थानों मंे पिछले कुछ दिनों से जिस प्रकार हिंसात्मक आन्दोलन हो रहे हैं उससे इन संस्थानों में देश के अलग-अलग कोनों से पढ़ाई के लिए आये हुए छात्रों के जीवन से खिलवाड हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में छाई आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, मंहगाई तथा भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए केन्द्र सरकार के इशारे पर देश का माहौल बिगाडने का प्रयास हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षप्रीतम सिंह ने इन घटनाओं के लिए भाजपा सरकार की संवेदनहीनता को जिम्मेदार बताते हुए भाजपा नेताओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के शासन में शैक्षणिक संस्थाओं पर राजनीति हो रही है वह भाजपा की कुत्सित मानसिकता प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि जे.एन.यू. कैम्पस में हुई हिंसा की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता दिनांक 7 जनवरी, 2020 को सायं 5ः30 बजे कांग्रेस मुख्यालय से गांधी पार्क होते हुए घण्टाघर तथा वापस गांधी पार्क तक कैण्डिल मार्च निकाल कर अपना विरोध दर्ज करेंगे।

