जोशीमठ निवासी सपना रावत ने नेशनल स्नो शू चैंपियनशिप में एक गोल्ड और एक ब्रोंज मैडल जीत राज्य का नाम किया रोशन
देहरादून।जोशीमठ निवासी सपना रावत ने कश्मीर में आयोजित 6 नेशनल स्नो शू चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर एक गोल्ड और ब्रोंज मैडल जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
जनपद चमोली के तहसील जोशीमठ ग्राम सुभाइ निवासी सपना रावत स्व मोहन सिंह रावत ने कश्मीर में आयोजित 6 नेशनल स्नो शू चैंपियनशिप 2022 में कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदीयों को पछाड़ कर एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मैडल जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।उनकी इस जीत पर जनपदवासियों ने खुशी मनाते हुए उन्हें बधाई दी।

