डबल इंजन की सरकार को स्थाई राजधानी गैरसैण बनानी चाहिए

श्रीनगर ।देवभूमि खबर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य और केन्द्र में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार है, भाजपा को अब उत्तराखंड की वर्षों चली मांग स्थाई राजधानी गैरसैंण पर मुहर लगानी चाहिए। गैरसैंण में शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन सत्र चलाने से स्थाई राजधानी का मसला फंस रहा है। जिस पर डबल इंजन की सरकार को स्थाई राजधानी गैरसैण बनानी चाहिए, ताकि राज्य आंदोलनकारियों का सपना पूरा हो सके।श्रीनगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं में उत्तराखंडवासियों को आरक्षण मिलना चाहिए। बिजली और गैस में 50 प्रतिशत की सब्सिडी मिलनी चाहिए। जबकि हिमालय नीति जल्द बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भी ग्रीन बोनस की मांग उठी है और प्रदेश के सीएम त्रिवेन्द्र रावत भी ग्रीन बोनस की मांग उठा रहे है, वह एक राज्य हित में सराहनीय पहल है, बशर्ते उस पर जल्द काम होना चाहिए। कहा कि कांग्रेस 17 दिसम्बर से हल्द्वानी में उत्तराखंड विमर्श कार्यक्रम की शुरुआत करेगा। जिसमें पलायन पर चिंतन होगा। पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा प्रदेश के तीन मंत्रियों पर जमीन सौदागरों का आरोप लगाने के सवाल पर उपाध्याय ने कहा कि पूर्व सीएम अब तीन नहीं चार मंत्रियों का शामिल बता रहे है, जिस पर सरकार को वह जांच कर कार्रवाई का निर्णय लेने की बात कह रहे है। सरकार को पूर्व सीएम की बातों पर जल्द स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि न भय न भ्रष्टाचार की बात सिद्ध हो सके। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस प्रदीप तिवाड़ी, नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र नेगी, महामंत्री गणेश भट्ट, सभासद भगत डागर रावत, विजय रावल, एडवोकेट दीपक भंडारी, उम्मेद सिंह मेहरा, नाथू लाल टम्टा, जगदीश भट्ट, परवेज अहमद मौजूद थे।

