डीएम ने गेहूं की क्रॉप कटिंग कर जनपद में उत्पादित गेहूं की उपज का अनुमानित जायजा लिया
उत्तरकाशी ।जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने ज्ञानसू में राजेश लाल के खेत में गेहूं की क्रॉप कटिंग कर जनपद में उत्पादित गेहूं की उपज का अनुमानित जायजा लिया।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंर्तगत 30 वर्ग सर्किल में ग्रीन उपज की क्रॉप कटिंग की गई जिसका 15 दिन बाद वास्तविक उत्पादित उपज का पता लग सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग करने से जहां जनपद में उत्पादित गेहूं की उपज का अनुमान लगाया जाता है। वहीं फसल की क्षति का भी वास्तविक आंकलन किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने हेतु सरकार उन्नत किस्म के बीज किसानों को मुहैया करवा रही है। फसल की बुवाई के दौरान उन्नत व हाइब्रिड बीज का प्रयोग किया जाना चाहिए। ताकि फसल की अच्छी पैदावार हो सके।इस दौरान तहसीलदार प्रेम सिंह रावत, अपरसांख्यिकी अधिकारी रमेश चंद्र भारद्वाज भी मौजूद थे।

