प्रदेश में 6 नए पॉजिटिव , 88 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

प्रदेश में 6 नए पॉजिटिव , 88 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में कोरोना के 6 नए केस मिलने के बाद मरीजों का आंकड़ा 88 पहुंच गया है। अभी तक कुल 50 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
राजधानी देहरादून में कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं जिसमें 49 वर्षीय पुरूष,32 वर्षीय महिला,15 वर्षीय बालक,10 वर्षीय बालिका है। वहीं, उधम सिंह नगर के काशीपुर और रुद्रपुर में भी एक-एक मरीज जिनकी उम्र 18 साल है दोनो युवक है ।एक युवक महाराष्ट्र और दूसरा गुरुग्राम से आया था। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 88 पहुंच गया है।

देवभूमि खबर

Related articles