HTML tutorial
HTML tutorial

डीएम ने लिया झील महोत्सव की तैयारियों का जायजा

Spread the love

टिहरी।देवभूमि खबर। कोटी कॉलोनी में आगामी 17 से 19 मार्च तक होने वाले टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने डीएम डॉ. वी. षणमुगम कोटी कालोनी स्थित मेला स्थल पहुंचे। डीएम ने कार्यक्रम स्थल, योगा स्थल, गंगा आरती स्थल तथा स्टॉल लगाए जाने वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम डॉ. वी. षणमुगम ने कोटी कालोनी में होने वाले टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण के बाद साहसिक खेल अकादमी कोटी कालोनी में मेले से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी मेले से सम्बन्धित कार्यों का कार्यवृत्त तैयार कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अधिकारी रोस्टर पंजीका भी तैयार करें, जिससे मेंले से सम्बन्धित कार्यो का सही सम्पादन हो सके। बैठक में डीएम ने संबंधित विभागी अधिकारियों को मेले के दौरान विद्युत व पेयजलापूर्ति की व्यवस्था करने, सड़कों के गडढे भरान, मेला स्थल का समतलीकरण, मेले के दौरान साफ-सफाई की की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मौके पर सीडीओ अभिषेक रूहेला, डीएफओ कोको रोसे, डीडीओ आनन्द सिंह भाकुनी, डीईओ एसएस बिष्ट, मुकेश चन्द्र डिमरी, विक्रम, मुकेशपाल, एसएस यादव, सोबत राणा, एनके ओझा, सतीश चन्द्र नौटियाल, केएस नेगी,राजेन्द्र सजवाण आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर