डीएम ने की ‘नमामि गंगे‘ के तहत जिला गंगा कमेटी की समीक्षा बैठक

Spread the love

पौड़ीजिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ ‘नमामि गंगे‘ के तहत जिला गंगा कमेटी की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने योजना के तहत नगर निकाय क्षेत्रों में संचालित कार्याें की अद्यतन प्रगति की रिपोर्ट क्रमवार बनाकर एक नियत प्रारूप में शीघ्र प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही ठोस एवं तरल अवशिष्ठ कूड़ा प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। श्रीनगर में स्थापित प्रदेश के पहली वायोरिमेडिएशन वैस्ट क्लीनिक मशीन को चलाने तथा डम्पिंग कूड़े को जैविक एवं अजैविक कूड़े के रूप में अलग-अलग कर प्रबन्धकीय तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने श्रीनगर नगर पालिका ने वैस्ट कूड़े से अब तक 07 लाख से अधिक धनराशि से आय प्राप्त किया।
जिलाधिकारी गर्ब्याल ने नगर पालिका परिषद श्रीनगर, पौड़ी एवं नगर पंचायत स्वर्गाश्रम की कार्य प्रगति की क्रमवार समीक्षा की। उन्होने संबंधित अधिकारियों को अवशेष कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। पेयजल निगम एवं जल संस्थान के संबंधित अधिकारी ने श्रीनगर में एसटीपी लाइन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर नगर पालिका क्षेत्र में कुल 17 नाले हैं, जिन्हे लगभग साढे़ चार एमएलटी के दो एसटीपी से जोडा गया है। वहीं 684 हाउस होल्ड एवं 37 में से 21 होटल को एसटीपी से कनेक्ट कर दिया है। अवशेष हाउस होल्ड को जोडने हेतु सीवर लाईन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही सभी हाउस होल्ड के शौचालय को एसटीपी से जोड़ा जायेगा। न0प0 स्वर्गाश्रम के संबंधित अधिकारी ने बताया कि स्वर्गाश्रम में 3 एमएलटी के एक एसटीपी संचालित है। जिसमें क्षेत्र के 20 नाले में से 19 नाले को जोडा गया है। जबकि एक नाले को पेयजल निगम द्वारा एक सप्ताह के भीतर जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वही सभी 672 हाउस होल्ड को एसटीपी से कनेक्ट किया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से स्वच्छता के प्रति चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान की जानकारी लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अवशिष्ठ कूड़ा प्रबंधन निस्तारण हेतु अद्यतन कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होेने पिट निर्माण आदि के अवशेष कार्य में तेजी लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने नगर पालिका परिषद श्रीनगर, पौड़ी एवं नगर पंचायत स्वर्गाश्रम व देवप्रयाग के संबंधित क्षेत्र के योजनाओं से संबंधित कार्याें की प्रगति रिपोर्ट भेजने को तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी लक्ष्मण सिंह रावत, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम पौड़ी संतराम, अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस.के. बरनवाल, पीएम स्वजल दीपक रावत, डीपीआरओ एम.एम. खान, अ.अ. स्वजल विजय गैरोला, स.अ. जल संस्थान कृष्ण कांत, सुधीर कुमार, न.पा.प.पौड़ी शैलेन्द्र सिंह, न.पं. स्वर्गाश्रम अनिल राणा, जि.पं. पौड़ी सुदर्शन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles