डीएम मंगेश द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह के साथ डोर टू डोर स्वच्छता अभियान चलाया गया

Spread the love

रुद्रप्रयाग।सोर्स एग्रीगेशन पखवाड़े के अंतर्गत जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने वार्ड नंबर 03 खुरड़ में महिला स्वयं सहायता समूह के साथ डोर टू डोर स्वच्छता अभियान चलाया । जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा अवगत कराया गया की बेला एवं नेगी मोहल्ला में मोहल्ला स्वच्छता समिति को कूड़ा न देने पर उक्त घरों में कूड़ा देने को कहा गया। सभी ने कूड़ा देने पर सहमति जतई है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए गए। कि उक्त घरों से कूड़ा निस्तारण करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें साथ ही जिलाधिकारी ने कहा की सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिसमें सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डाले जाने पर वार्ड नंबर 03 नेगी मोहल्ला में श्री लक्ष्मण सिंह पुत्र, छोटिया सिंह, श्री मंगल सिंह,पुत्र छोटिया सिंह, कुल दो परिवारों पर एक -एक हजार का जुर्माना काटा गया। जिसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वहां लगी कंपैक्टर मैं कुछ कमियां पाई गई। जिसमें जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को 15 दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए गए। तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त वार्डों में डोर टू डोर कलेक्शन रिसाइक्लिंग कंपोस्टिंग कंम्पेक्टर का संचालन एवं यूजर चार्जर की निविदा आंमान्त्रित की गई है। शीघ्र ही ट्रेंचिंग ग्राउंड पर खाद बनाए जाने की प्रक्रिया की जाएगी।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री संजय सिंह रावत एवं नगर पालिका सभासद श्रीमती उमा मेवाल एवं सफाई निरीक्षक शिवराज सिंह उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles