सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन व दिशा निर्देशों के अनुरूप ही 20 अप्रैल से कार्य किये जायेगे :डीएम
रूद्रप्रयाग ।जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन व दिशा निर्देशों के अनुरूप ही 20 अप्रैल से कार्य किये जायेगे। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दियें कि मनरेगा के अंतर्गत सिंचाई और वाटर कंजर्वेशन कार्यो को प्राथमिकता दी जाय, जो कार्य प्राथमिकता के आधार पर कियें जाने हैं उन कार्यो को चिन्हित करते हुए उन कार्यो की सूची तैयार करें, साथ ही मनरेगा के अंतर्गत जो भी कार्य कियें जायेंगे उन कार्यो में श्रमिकों से फेस मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग काअनुपालन कराया जाय।
विभागीय निर्माण कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन से पूर्व में शुरू व संचलित कार्यों की सूची कंट्रोल रूम को दी जाए। प्रोजेक्ट अनुसार कार्यों की सूची में कांट्रेक्टर, कार्य करने वाले मजदूरों का नाम, निवास आदि की जानकारी दी जाए जिससे सभी मजदूरों का सत्यापन करा लिया जाय। मजदूरी की स्थिति पूर्णतः स्पष्ट की जाय कि मजदूर लॉक डाउन में पूर्व से ही जनपद के है या अन्यत्र स्थल से आएगी या आई है। क्षेत्रो में गैस वितरण में सभी मानकों का अनुपालन हो, इसके लिये गैस एजेंसी से क्षेत्रों में गैस वितरण का शिडयूल प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश उपजिलाधिकारी, पुलिस, ई ओ, जिला पूर्ति अधिकारी व संबंधित सेक्टर अधिकारी को दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत पूरे देश में 03 मई, 2020 तक के लिए लॉकडाउन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से किसानों एवं श्रमिकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी एवं समस्या न हो इसके लिए भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश एवं गाईडलाईन के अनुसार ही किसानों को खेती का कार्य करने में छूट दी जाय, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना नित्यांत आवश्यक हैं, उनसे मॉस्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग भी अनिवार्य रूप से किया जाय तथा कृषि कार्य हेतु लगायें जाने वाले श्रमिक स्थानीय हो, बाहर के किसी भी श्रमिक को कार्य में न लगाया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डेयरी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दियें हैं कि उनके स्तर से जो भी कार्यवाही की जानी हैं, उसे सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार कराना सुनिश्ति करें। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दियें कि किसानों को जो भी बीज उपलब्ध करायें जाने हैं उसे समय से उपलब्ध करा दें, जिससे कि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हों। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दियें कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारे की कमी न हों इसके लिए सभी क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। डेयरी विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में दूध की निरन्तर सप्लाई बनी रहें तथा दुग्ध व्यवसायों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हों । बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी सरदार सिंह चैहान, अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडेय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उपजिलाधिकारी सदर बृजेश तिवारी,ऐन एस नगन्याल, वरुण अग्रवाल, दिनेश प्रताप सिंह, सुधीर कुमार, सी ओ गणेश कोहली, जिला पूर्ति अधिकारी बचन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

