डॉ धन सिंह रावत ने पौड़ी में स्वास्थ्य केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित डाक्टरों के साथ बैठक की

डॉ धन सिंह रावत ने पौड़ी में स्वास्थ्य केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित डाक्टरों के साथ बैठक की
Spread the love

पौड़ी।कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल के अपने विधानसभा क्षेत्र में सूबे के उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकाॅल एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 धन सिह रावत ने स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण, निरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज नगन्चुलखाल, बीरूधूनी, बॅूगीधार, मासौ, थलीसैण, चाकिसैण, पैठाणी, त्रिपाली सैण साकरसैण आदि स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुवेदिक व होम्योपैथिक केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित डाक्टरों के साथ बैठक की तथा केन्द्रों में मुहैया स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी ली। कोरोना वायरस के सक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु आम जनमानस को जागरूक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचने वाले रोगियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार संवेदनशील है। कहा कि सामाजिक दूरी तथा लाॅक डाउन का अनुपालन करना अत्यन्त आवश्क है। सरकार हर व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर संजिदगी से कार्य कर रही है। उन्होंने गांवों में बाहर से आये हुए लोगों का नियमित निगरानी बनाये रखने को कहा। कोरोना से संबंधित लक्षण पाये जाने पर त्वरित स्वास्थ्य लाभ हेतु आइसोलेशन में भेजने के निर्देश भी दिये। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि नियत समय तक गांव में बाहर से पहुंचे लोगों को क्वारंटाइन में रखे। थोडी सी समझदारी से हम अपने अलावा औरों के भी जीवन को सुरक्षित कर सकते है। माननीय प्रधानमंत्री के लाॅक डाउन निर्णय का सभी को पालन करना चाहिए। अपने घरों में रहे एवं सुरक्षित रहे। साथ ही मा0 उच्च शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।
कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अपने भ्रमण एवं निरीक्षण कार्यक्रम के तहत मा0 उच्च शिक्षा मंत्री डा0 रावत कल दिनांक 3 अप्रैल 2020 को खिर्सू ब्लाक के नौगांव, चैपडा, बुगाणी, खिर्सू, सुमाडी, श्रीनगर आदि क्षेत्रों में स्थापित स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण पर रहेगे तथा स्वास्थ्य सुविधा की समीक्षा करेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles