HTML tutorial
HTML tutorial

ऋषिकेश में लाॅकडाउन का उल्लंघन करते पर चार व्यापारी गिरफ्तार

ऋषिकेश में लाॅकडाउन का उल्लंघन करते पर चार व्यापारी गिरफ्तार
Spread the love

ऋषिकेश।देवभूमि खबर। लॉकडाउन में सिर्फ तय समय में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। मगर, कई लोग ऐसे भी हैं जो गैरजरूरी सामग्री की दुकान को खोलने के अलावा तय समय से अधिक दुकानें खोल कर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान पाया कि लॉकडाउन में आवश्यक सामग्री की दुकानों को खोलने की अवधि में पान का खोखा भी खुला है। पान का खोखा खुला होने के कारण यहां अनावश्यक रूप से भीड़ है। जिस पर पुलिस ने खोखा संचालक सीताराम भारद्वाज निवासी पुष्कर मंदिर रोड के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं बीती रात्रि पुलिस को गश्त के दौरान चैकी आइडीपीएल क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर दो दुकानें खुली मिली। दुकानों पर भीड़ भी थी। इस पर पुलिस ने राकेश गुप्ता व रामाज्ञा साहनी निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं बनखंडी क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संचित को दुकान खोलने के आरोप में गिरफ्तार किया।

देवभूमि खबर

Related articles