डॉ वेद प्रकाश के प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने पर विदाई समारोह का आयोजन,शाल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित
नई टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में स्टाफ क्लब की ओर से डॉ वेद प्रकाश के प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा वेद प्रकाश को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।स्टाफ क्लब के अध्यक्ष डॉ डीपीएस भण्डारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ इंदिरा जुगरान, डॉ वीपी सेमवाल, डॉ एसके कगड़ियाल, डॉ पीसी पैन्यूली, डॉ मणिकांत शाह, डॉ जयेंद्र सजवान, डॉ संदीप बहुगुणा, डॉ बीडीएस नेगी, डॉ नवीन रावत, डॉ डीएस तोपवाल आदि द्वारा विदाई संबोधन किया गया। महाविद्यालय की संरक्षक प्राचार्य डॉ रेनू नेगी द्वारा डॉ वेद प्रकाश को प्राचार्य पद पर पदोन्नति की एवं उज्ज्वल भविष्य सुभाकमनाए दी गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली द्वारा किया गया।

