राज्य गठन के 21 साल – अगेरा व तिमूरी गांव के ग्रामीण पैदल रास्ते के लिए लगा रहे हैं गुहार

राज्य गठन के 21 साल – अगेरा व तिमूरी गांव के ग्रामीण पैदल रास्ते के लिए लगा रहे हैं गुहार
Spread the love

अल्मोड़ा।राज्य गठन के 21 साल होने के बाद भी जनपद कर भैसियाछाना विकास खंड के ग्राम सभा खाकरी गांव अगेरा तिमूरी में पैदल रास्ता नहीं है।ग्रामीण ,स्कूली बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सेवाओं को लेकर अपनी जान जोखिम में डालकर जाना पड़ता है।

रीठागाडी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी का कहना है इस पैदल बदहाल रास्ते से केवल अगेरा तिमूरी गांव वाले ही नहीं और भी गांव के लोगों के लिए जागेश्वर धाम के लिए पूजा अर्चना के लिए ये एक पैदल रास्ता है। उन्होंने कहा इन 21 सालों में कई सरकार आयी और गयी लेकिन इस रास्ते को बनाने की किसी को सुध नही है।

समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह व सहसचिव नन्दन राना ,गोकुल सिंह नेगी, नन्दन सिह नेगी गोबिंद राना नरेन्द्र सिंह नेगी,दीवान सिंह बानी आदि सदस्यों ने रास्ते को ठीक करने की शासन प्रशासन से मांग की ।

देवभूमि खबर

Related articles