थाना प्रेमनगर पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले हिटलर गैग के 04 शातिर अभियुक्तों को हिमाचल के बद्दी से किया गिरफ्तार

थाना प्रेमनगर पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले हिटलर गैग के 04 शातिर अभियुक्तों को हिमाचल के बद्दी से किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून थाना प्रेमनगर पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले हिटलर गैग के 04 शातिर अभियुक्तों को हिमाचल के बद्दी से किया गिरफ्तार किया ।उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 28 डेबिट कार्ड, ज्वैलरी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किये ।अभियुक्त गणों को न्यायालय पेश किया जा रहाहै।

वादी श्री धर्म सिंह नेगी पुत्र श्री गमाल सिंह नेगी निवासी बूचड़ी, ढंडेरा, रुड़की, जिला -हरिद्वार हाल निवासी केसरबाग बाबूगढ़ वार्ड नंबर 5, विकासनगर देहरादून के द्वारा दिनांक 04.12.2021 को थाना प्रेमनगर पर लिखित सूचना दी गई कि प्रेमनगर से सहसपुर के बीच एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम के पास खड़े दो अज्ञात व्यक्तियों ने धोखाधड़ी कर उनका एटीएम बदलकर उनके खाते से रु0 25000/- की निकासी, रु0 25000/- अन्य खाते में स्थानांतरण तथा ₹ 58,500/- की देहरादून स्थित फ्रंटियर ज्वैलर्स से ज्वैलरी शॉपिंग की गयी है। सूचना के आधार पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 278/2021 धारा 420/ 406 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा थाना स्तर पर उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए ठोस पतारसी- सुरागरसी कर तथा मुखबिर की मदद से दिनांक 16/12/21 को हिमाचल के बद्दी स्थित अन्नपूर्णा होटल के पास से ब्रेजा कार संख्या UK17H/ 3050 कार में सवार चार अभियुक्त गण 1- सोनू 2- हिटलर सिंह 3- दीपक कुमार 4- जगमोहन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 28 डेबिट कार्ड, दो पीली धातु अंगूठी (लेडीस, जेंट्स) तथा घटना में प्रयुक्त वाहन कार को बरामद किया गया। अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा

अभियुक्त गण पूर्व में जम्मू कश्मीर से धोखाधड़ी करने के आरोप में जेल जा चुके हैं, अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त गण :-

1- सोनू पुत्र रमेश चंद निवासी लक्ष्मीपुरम निकट लक्ष्मीपुरम निकट आइडिया टावर थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर( उत्तर प्रदेश )उम्र 39 वर्ष।
2- हिटलर सिंह पुत्र स्व0 इलम सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) उम्र 36 वर्ष।
3- दीपक कुमार पुत्र स्व0 देवीलाल शर्मा निवासी ग्राम मनोहरपुर आईटीआई दिल्ली रोड थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) उम्र 40 वर्ष।
4-जगमोहन पुत्र स्व0 अजमेर सिंह निवासी न्यू सरस्वती विहार गलीरा थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) उम्र 35 वर्ष।

अभियुक्तों से बरामद माल 1- अंगूठी पीली धातु जेंट्स – 01
2 अंगूठी पीली धातु लेडीस – 01 3- कुल 28 डेबिट कार्ड
(डेबिट कार्ड एसबीआई 01, डेबिट कार्ड आईसीआईसी आई बैंक 03, डेबिट कार्ड पीएनबी 03, डेबिट कार्ड एचडीएफसी 05, एक्सिस बैंक 04, सिंडिकेट बैंक 02, बायोस्टार बैंक 02, हरियाणा ग्रामीण बैंक 01, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स 02, बैंक ऑफ बड़ौदा 01, यूको बैंक 02, कारपोरेशन बैंक 01, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस 01)
4- एक मारुति ब्रेजा कार संख्या UK17H/ 3050 (घटना में प्रयुक्त वाहन)

पुलिस टीम में 1- श्री कुलदीप पंत, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
2-व0उ0नि0 कोमल सिंह रावत, थाना प्रेमनगर 3-उ0नि0 दीपक धारीवाल,चौकी प्रभारी झाझरा 4- कांस्टेबल किरण कुमार (एसओजी देहरादून) 5- कांस्टेबल नरेंद्र रावत
6- कांस्टेबल सोहन बडौनी 7- कांस्टेबल अमित रावत रहे।

देवभूमि खबर

Related articles