टिहरी।पहाड़ो में लगातार बादल फटने की घटना हो रही है । मूसलाधार बारिश के बाद देवप्रयाग के ऊपरी क्षेत्र में आज शाम को दशरथ आंचल पर्वत पर बादल फटा। जिससे शांता गदेरा उफान पर। आने से कई भवनों को नुकसान हुआ है। वहीं, आईटीआई का भवन भी ध्वस्त हो गया। देवप्रयाग में दुकानों में मलवा घुसा।