सीएम मीडिया सलाहकार बने दिनेश मानसेरा, पत्रकारों में खुशी की लहर

सीएम मीडिया सलाहकार बने दिनेश मानसेरा, पत्रकारों में खुशी की लहर
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी
नैनीताल। बहुत लंबे समय पत्रकारिता जगत में खासा पहचान रखने वाले व सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाने वाले वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा को उत्तराखंड शासन द्वारा बड़ी जिम्मेदारी देते हुवे सीएम का मीडिया सलाहकार बनाया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में मीडिया सलाहकार के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से फरवरी 2022 तक के लिए की गई है इसके लिये बकायदा राज्यपाल की तरफ से भी संस्तुति प्रदान कर दी गई है।श्री मानसेरा के मीडिया सलाहकार पद पर काबिज होने से उत्तराखंड पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।कई पत्रकारों को उम्मीद है जो कार्य आज तक सूचना विभाग नही कर पाया शायद मीडिया सलाहकार इस समस्या को हल करें। सभी मीडियासे जुड़े लोगों ने कई उम्मीद जताई है।

देवभूमि खबर

Related articles