देश की जनता की लड़ाई आरएसएस-बीजेपी से है:राहुल

Spread the love

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एनडीटीवी को इंटरव्यू दिया। एनडीटीवी के रवीश कुमार से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जो विचारधारा देश में नफरत फैला रही है और संविधान पर आक्रमण कर रही है हमारी उससे लड़ाई है। जो आरएसएस की विचारधारा है कि इस देश को एक संगठन को चलाना चाहिए, उससे लड़ाई है।

राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस को नहीं, बल्कि देश की जनता को लगता है कि हमारी लड़ाई आरएसएस-बीजेपी से है। मैं जहां जाता हूं, वहां यह बात सामने आती है। युवा, किसान, मजदूर सभी लोग परेशान हैं। इस देश में जो भी हुआ है, वह प्यार की भावना की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मैं कई निजी कार्यक्रमों में भी मिलता हूं, लेकिन वे ढंग से रिस्पॉन्स नहीं करते हैं। उनका मेरे प्रति व्यक्तिगत विद्वेष है।

राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले लोग कहते थे कि नरेंद्र मोदी से लड़े कौन, उनसे कांग्रेस लड़ी। यह कोई आसान काम नहीं था, लेकिन हम हर जगह लड़े। संसद से लेकर सड़क। ईवीएम के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि ये देखना चुनाव आयोग का काम है। हालांकि मुझे चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं लगती है। पीएम कुछ भी बोलते हैं, उसपर कोई कार्रवाई नहीं करता है। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 5 साल में विपक्ष को मीडिया में फेयर स्पेस नहीं मिला। मीडिया को लेकर एक स्ट्रक्चर बनाने की जरूरत है।

देवभूमि खबर

Related articles