देश में जो पहले हुआ है था अब नहीं होगा जनता जवाब देगी:मोदी

Spread the love

रोबोर्ट्सगंज।छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थमने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सातवें चरण के लिए बची हुई सीटों के प्रचार के लिए निकल पड़े हैं। शनिवार को पीएम मोदी ने उत्तरप्रदेश के रॉबर्ट्सगंज में जनसभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि देश घोटालों से घिर गया। देश का नाम दुनिया भर में बदनाम हुआ, लेकिन वो कहते रहे- ‘हुआ तो हुआ’। सत्ता के गलियारों पर दलालों ने कब्जा कर लिया, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वाले देश को आगे बढ़ाने के लिए बड़े फैसले नहीं ले पाए। कांग्रेस ने देश के लोगों के साथ विश्वासघात किया, देश की उम्मीदों को तोड़ा और ताल ठोक कर कहते रहे “हुआ तो हुआ”। जब जनता जाग जाती है, जब वो इस अहंकार को पहचान जाती है तो ‘हुआ तो हुआ’ कहने वालों को ‘हवा हो जाओ’ कहने की हिम्मत जनता में होती है।

पीएम मोदी ने कहा कि सपा-बसपा, जिन्होंने पहले यूपी को बर्बाद किया वो अब खुद को बर्बादी से बचाने के लिए गले मिल रहे हैं। जो पहले एक दूसरे को जेल भेजना चाहते थे वो आज उन्हें महल में भेजना चाहते हैं। विपक्षी पूछते है कि मोदी की जाति क्या है? मोदी की जाति वही है जो इस देश के गरीब भाइयों की है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अगर देश के प्रधानमंत्री होते तो देश के किसानों की स्थिति कुछ ओर होती। हमने गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई तो ये लोग उसका भी विरोध करने लगे। अंत में पीएम मोदी ने कहा कि रॉबर्ट्सगंज में कप प्लेट के निशान पर बटन दबाना है और आपको तो मालूम है कि मेरा तो बचपन से ही इन कप प्लेट से नाता रहा है। आज वो चौकीदार कप प्लेट को चमकाने आया है, जिसे वह बचपन में धोता था।

देवभूमि खबर

Related articles