HTML tutorial
HTML tutorial

देहरादून पुलिस ने पंचकूला से 50 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

देहरादून पुलिस ने पंचकूला से 50 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग बरामद
Spread the love

देहरादून। नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को देहरादून पुलिस ने हरियाणा के पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग युवती को भी बरामद कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

पुलिस के अनुसार, 5 मई 2024 को एक महिला ने थाना राजपुर में तहरीर देकर शिकायत की थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई व्यक्ति जबरन घर से भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 109/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 363 में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान विनय पुत्र राजेश, निवासी ग्राम करौली, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग की बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

आरोपी के लगातार फरार रहने पर पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वर्तमान में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को वांछित और सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना राजपुर पुलिस ने सर्विलांस और अन्य माध्यमों से आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस को उसके पंचकूला, हरियाणा में छिपे होने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम हरियाणा रवाना हुई। टीम ने गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाकर 22 अक्टूबर 2026 को पंचकूला जनपद के पिंजौर क्षेत्र से आरोपी विनय को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नाबालिग युवती को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग से पूछताछ के आधार पर मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 366(ए), 376(3) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(एल)/6 की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान  विनय पुत्र राजेश, निवासी ग्राम करौली, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 21

पगिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय पुत्र राजेश, निवासी ग्राम करौली, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष के रूपमेंहुई।

 

पुलिस टीम में राजपुर थाने के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक पीडी भट्ट, उपनिरीक्षक महावीर सिंह, कांस्टेबल मोहित, कांस्टेबल अमित और महिला कांस्टेबल संध्या शामिल रहे।

एसओजी ग्रामीण की टीम में प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे, उपनिरीक्षक विनोद राणा, हेड कांस्टेबल नवनीत और कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।

पुलिस टीम में राजपुर थाने के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक पीडी भट्ट, उपनिरीक्षक महावीर सिंह, कांस्टेबल मोहित, कांस्टेबल अमित और महिला कांस्टेबल संध्या शामिल रहे। एसओजी ग्रामीण की टीम में प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे, उपनिरीक्षक विनोद राणा, हेड कांस्टेबल नवनीत और कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles