नई टिहरी कोषागार में करोड़ों रुपये का गबन करने वाले अभियुक्तगणों को टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
टिहरी । जिले के नई टिहरी कोषागार में करीब ढाई करोड़ रुपये के गबन के मामले में टिहरी पुलिस ने जयप्रकाश शाह (लेखाकार, कोषागार नई टिहरी)-गबन की गयी धनराशि रू0 1,35,46,687/-2-यशपाल सिंह नेगी (लेखाकार, कोषागार नई टिहरी)-गबन की गई धनराशि रू0 33,03,045/-3-मनोज कुमार –गबन की गयी धनराशि रू0 41,95,500/-4-सुरेन्द्र सिंह पंवार-गबन की गयी धनराशि रू0 10,77,918/-5-सोमप्रकाश पुत्र पदम लाल6-सागर पुत्र राजकुमार7-दीपक पुत्र सूरज सैनी गिरफ्तार किया है।
दिनांक 29-12-2021 को श्री अरविन्द चौहान, सहायक कोषाधिकारी ने नई टिहरी मे नामजद व्यक्तियों जयप्रकाश शाह (लेखाकार, कोषागार नई टिहरी)-, यशपाल सिंह नेगी (लेखाकार, कोषागार नई टिहरी)-,सुरेन्द्र सिंह पंवार (PRD) ,-मनोज कुमार (खाता धारक) के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
नई टिहरी कोषागार में कार्यरत/खाताधारक उपरोक्त अभियुक्तगण के द्वारा कुछ वर्षों से कोषागार के ई-कोष पोर्टल पर लॉगिन कर #पेशनर्स के डाटा में छेड़छाड़, कूटरचना कर पेंशनर्स के बैंक खातो के स्थान पर स्वयं अपने तथा अपने परिचितों के खातो में फर्जी तरीके से पेंशन/एरियर का भुगतान कर सरकारी धन का गबन किया हैं। इस पर कोतवाली नई टिहरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रथम दृष्टया रू0 2,21,23,150/- (दो करोड़ इक्कीस लाख तेईस हजार एक सौ पचास रुपये) का गबन पाया गया है। विवेचना के दौरान 5-सोम प्रकाश पुत्र पदम लाल 6-सागर पुत्र राजकुमार 7-दीपक पुत्र सूरज सैनी के नाम प्रकाश में आये, जिनके द्वारा नामजद अभियुक्तगण से साज कर #गबन में सहयोग किया गया ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टिहरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गहन सुरागरसी-पतारसी कर अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी ने टीम को रुपये 2500/- नकद इनाम दिये जाने की घोषणा एवं डीआईजी, गढ़वाल रेंज ने टीम को रुपये 5000/- नकद इनाम दिये जाने की संस्तुति की है।
पुलिस टीम में वप्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, कोतवाली नई टिहरी2-निरीक्षक श्री देवराज शर्मा3-उ0नि0 कुलदीप शाह4-उ0नि0 जितेन्द्र कुमार5-उ0नि0 नंद किशोर ग्वाडी6-कानि0 105 यशपाल सिंह7-कानि0 208 दिनेश बिष्ट8-कानि0 11 राकेश कुमार9-कानि0 41 विजयपाल10-कानि0 89 विकास सैनी11-कानि0 333 राकेश12-कानि0 254 उबैद13-कानि0 270 हिमांशु 14-कानि0 15 मनोज शर्मा थे।

