नई शिक्षा नीति हमारे एजुकेशन सिस्टम को भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ेगी:मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटल एजुकेशन के वर्चुअल समिट में प्रतिभाग करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति हमारे एजुकेशन सिस्टम को भारतीय संस्कृति के साथ आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि कोविड 19 के कारण हमारे एजुकेशन सिस्टम में काफी परिवर्तन आया है। राज्य सरकार द्वारा भी डिजिटल एजुकेशन में महत्वपूर्ण पहल की हैं। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को शिक्षा सामग्री से लोडेड मोबाईल टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग, एनडीए, सीडीएस एवं उसके समकक्ष प्रारम्भिक परीक्षा पास करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार रूप देने के लिए शिक्षा में आईटी के उपयोग कक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
डिजिटल एजुकेशन के वर्चुअल समिट में तेलंगाना के आयुक्त तकनीक शिक्षा श्री नवीन मित्तल, सीबीएसई के निदेशक श्री विश्वजीत साहा, एनसीईआरटी के सचिव मेजर हर्ष कुमार ,एपीजे एजुकेशन के श्री अदित्य बेरलिया, सीएससी एसपीवी के श्री ऋषिकेश सहित शिक्षा जगत से जुड़े अन्य महानुभाव उपस्थित थे।


