HTML tutorial
HTML tutorial

नगर क्षेत्र में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए

Spread the love

उत्तरकाशी।नगर पालिका परिषद बड़कोट में कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए ब्यापार मण्डल ने बाजार बंदी को तीन दिन और बढ़ा दिया है।अब मेडिकल स्टोर व दूध डेयरी को छोड़कर सम्पूर्ण बाजार 26 जुलाई तक बन्द रहेगा।दूध डेयरी भी सुबह सात बजे से दस बजे तक ही खुली रहेंगी।उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए ब्यापार मण्डल बड़कोट के अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी ने बताया कि नगर क्षेत्र में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए यह निर्णय किया गया है।उन्होंने सभी ब्यापारियों से अपील की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर सभी अपना कोरोना टेस्ट भी करवाये जिससे इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।विदित रहे कि एक दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव केश मिलने से बड़कोट नगर पालिका के तीन वार्डों को पहले ही कन्टेंटमेंट जोन घोषित कर रखा है।जबकि कई लोगों को क्वारेन्टीन किया गया है।तथा कुछ लोगों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

देवभूमि खबर

Related articles