अलकनंदा नदी के बहते पानी में पुलिस ने लोगों की मदद से बैल की जान बचाई
श्रीनगर। अलकनंदा नदी के बहते पानी में पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू कर एक बैल की जान बचा दी। सामाजिक कार्यकर्ता लाल सिंह नेगी ने श्रीनगर के रैन बसेरा बस स्टैंड की ओर से अलकनंदा नदी के ऊफान में जैसे ही बैल को देखा। उन्होंने तुरंत श्रीनगर पुलिस को फोन पर सूचना देकर पुलिस टीम बचाव दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची व रेस्क्यू आपरेशन कर न्यू कमलेश्वर के पास अलकनंदा नदी के किनारे पर बैल को सुरक्षित बाहर निकाल कर रेस्क्यू किया। जिससे बैल की जान बच गयी।
बचाव दल में सामाजिक कार्यकर्ता लाल सिंह नेगी,ई दल 40 बीएन पीएसी हरिद्वार आपदा दल से जगमोहन राणा,त्रेपन सिंह,दिनेश नौटियाल,बीरेंद्र कुमार,पपेन्द्र सिंह,सन्तराम सिंह,चीता पुलिस के आनंद सिंह व वृजमोहन भट्ट आदि ने रेस्क्यू में मदद की।

