नशे के ख़िलाफ़ टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पहाड़ों में स्मैक सप्लाई करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
टिहरी। टिहरी पुलिस ने नशे के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए पहाड़ों में स्मैक सप्लाई करने वाला अभियुक्त पंकज कुमाईं को गिरफ्तार किया।।अभि0 के कब्जे से 04.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभि0 के विरूद्व धारा 8/20/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभि0 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जनपद में मादक द्रव्यों एवं मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व मादक द्रव्यों एवं मादक पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस एवं एसओजी की एक टीम का गठन किया गया था। जिसके तहत 7 अक्टूबर को गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुये अभि0 पंकज कुमांई पुत्र रामचन्द्र सिह कुुमांई निवासी- म0न0 35/1 ई ब्लाक नई टिहरी थाना नई टिहरी जिला टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया। अभि0 के कब्जे से 04.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभि0 पंकज कुमांई उपरोक्त के विरूद्व धारा 8/20/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभि0 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

