ग्वाल सेवा नगर अध्यक्ष बने हल्द्वानी जय प्रकाश भट्ट

ग्वाल सेवा नगर अध्यक्ष बने हल्द्वानी जय प्रकाश भट्ट
Spread the love

ललित जोशी ,नैनीताल

नैनीताल ।आज उत्तराखण्ड ग्वालसेवा संगठन के संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा द्वारा संगठन को आगे बढ़ाने के निर्देशन पर नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रकाश कनोजिया व महामंत्री रमन कुमार द्वारा महानगर हल्द्वानी के अध्यक्ष पद पर पूर्व सैनिक भारतीय सेना के जय प्रकाश भट्ट को मनोनीत किया जय प्रकाश भट्ट के साथ ही हल्द्वानी में गिरीश भट्ट, पंकज तिवारी, चेतन अनेरिया,आशीष गुप्ता,सुबोध सुयाल, सुनील जौहर, नीरज बिष्ट, विजय बिष्ट, सूरज सूर्या, तारु बजवाल, योगेंद्र बोहरा, पंकज जोशी ने ग्वालसेवा की सदस्यता ग्रहण की तथा पहाड़ हित के लिए संगठन में कार्य करने का संकल्प लिया तथा हल्द्वानी महानगर में ग्वाल सेवा के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वे पहाड़ के लोंगो की समस्याओं को लेकर संघर्ष और संगठन हित में कार्य करेंगे और उनके इस मनोनयन पर उत्तराखंड ग्वाल सेवा संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा व ग्वालसेवा फाउंडेशन के निदेशक हेमंत कुमार सिंह बोरा व बच्चीसिंह बिष्ट एवं संगठन के दिग्विजय सिंह बिष्ट,चन्द्रविजय सिंह बिष्ट,अधिवक्ता मनीष जोशी, महेंद्र सिंह जीना,अनिल मुनगली,दीपक राठौर हरेंद्र पडियार संजय त्यागी ने बधाईयाँ दी और उम्मीद जताई कि सभी कार्यकर्ता संगठन हित में कार्य करेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles