HTML tutorial
HTML tutorial

मूसलाधार बारिश से नैनीताल बेहाल, आधा दर्जन ग्रामीण मार्ग और एक प्रमुख जिला मार्ग बंद

मूसलाधार बारिश से नैनीताल बेहाल, आधा दर्जन ग्रामीण मार्ग और एक प्रमुख जिला मार्ग बंद
Spread the love

रिपोर्ट: ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल सहित पूरे जनपद और उत्तराखंड के कई हिस्सों में देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारी वर्षा के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से आधा दर्जन ग्रामीण मार्ग तथा एक प्रमुख जिला मार्ग बाधित हो गए हैं।

प्रभावित मार्गों में अलचोना मोटर मार्ग, मोरनोला-भंडारपानी मार्ग, पदमपुर-हैड़ाखान मार्ग, हरिश्ताल मोटर मार्ग तथा भुजान-बेतालघाट प्रमुख जिला मार्ग शामिल हैं। प्रशासन द्वारा सभी मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं सफाई कार्य कराया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक 43 मिमी वर्षा नैनीताल क्षेत्र में दर्ज की गई, जबकि बेतालघाट में लगभग 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।

मौसम विभाग ने आज पूरे दिन प्रदेश में मौसम खराब रहने और कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति भी सामान्य दिनों की तुलना में कम रही, जबकि पर्यटक खराब मौसम के चलते होटलों में ही ठहरे रहे।

घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है और आमने-सामने की वस्तुएं भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही हैं। वहीं, नाले और गधेरे उफान पर हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर भी बढ़ गया है।

देवभूमि खबर

Related articles