सरोवर नगरी में जगह जगह सीवर लाइन चोक
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों सिविर लाइन जगह जगह चोक हो रही हैं जिसका गन्दा पानी झील में जा रहा है। इधर आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने संस्थान के अधिशाषी अभियंता संतोष उपाध्याय को ठंडी सड़क में पाषाडं देवी मंदिर के पास खुले में बह रही सीवर लाइन को ठीक करने की मांग की है।
नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने, बताया विगत दो तीन दिन से उक्त मार्ग पर पाषाण देवी मंदिर के पास डी एस बी कैम्पस के पास से सीवर लाइन का गंदा पानी सीधे ठंडी सड़क में बह रहा है,जो नैनी झील में समा रहा है ।, जिससे उक्त मार्ग पर चलने वाले राहगीरों और श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और सीवर का गंदा पानी सीधे झील को प्रदूषित कर रहा है। उधर कई दिनों से स्टाफ हाउस के पास भी सिविर लाइन के चोक हो जाने से गन्दगी बढ़ती जा रही है। नगर पालिका परिषद के सभासद सागर आर्य ने एक पत्र जिला अधिकारी को भेज कर जल संस्थान की शिकायत की है।जबकि कई दिनों से यहाँ सिविर लाइन चोक हो रही है।

