समस्या के निदान के लिये धरने में बैठे सभासद मनोज जगाती
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल, ।सरोवर नगरी नैनीताल में नगर एवं अपने वार्ड की समस्याओं के लिए लगातार मुखर रहने वाले अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती एक बार फिर उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर अकेले धरने पर बैठ गए।
यहाँ बता दें श्री जगाती हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा आगे रहते हैं चाहे वह पानी की हो साफ सफाई को लेकर हो या गलत व्यक्तियों को सुधारने की बात हो हर जगह बढ़ चढ़ कर काम करते हैं।अभी अपने वार्ड में पानी न आने पर अकेले ही धरना प्रदर्शन करने लग जाते।
आज सीवर लाइन का मामला लेकर अकेले ही धरने में बैठ गये। श्री जगाती का कहना था कि उनके वार्ड के किलार्नी कंपाउंड में कई दिनों से सीवर खुले में बह रही है और उनके वार्ड में डीएसबी परिसर के पीछे तथा नगर पालिका कार्यालय के पास कैपिटॉल सिनेमा के पीछे के क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। इसकी शिकायत कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस कारण उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। सभासद जगाती के इस कार्य की हर जगह प्रशंसा हो रही है वह जनता के हित के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

