सरोवर नगरी में महिलाओं ने की बैठ होली शुरू

सरोवर नगरी में महिलाओं ने की बैठ होली शुरू
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल, । सरोवर नगरी में पुरुषों की बैठ होली के बाद अब महिलाओं की भी बैठ होली शुरू हो गई है।यहाँ रंगों के पर्व होली के रंग सजने लगे हैं। यहाँ बता दे पुरुषों की होली की बैठकों के बाद अब महिलाओं की होली, हंसी-ठिठोली, मस्ती भी नजर आने लगी है। शारदा संघ सभागार में महिला होल्यारों की मस्ती देखी गई।

ऑल इंडिया वीमन कांफ्रेंस में नगर की भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों एवं सर्वधर्म से जुड़ी महिलाएं एक मंच पर होली की मस्ती में झूमती थिरकती नजर आईं। यहां संस्था की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी, सचिव गौरा देवी देव की अगुवाई में सावित्री सनवाल, तारा बोरा, सभासद गजाला कमाज, रेखा आर्या व निर्मला चंद्रा, भाजपा की पूर्व दायित्वधारी शांति मेहरा, ममता पांडे, डॉ. सरस्वती खेतवाल, दया बिष्ट, रेखा त्रिवेदी, विनीता पांडे, हेमा कांडपाल, दीपा जोशी, अश्की व आफरीन आदि महिलाएं ‘कामिनी भर-भर मारत, मलत-मलत नैना भये लाल, जल भरन चलीं दोनों बहना व भर पिचकारी मारी कुंज गलिन में…’ आदि होली गीतों की मस्ती में झूमती व नाचती नजर आईं।

देवभूमि खबर

Related articles