श्रम न्यायालय से भी नहीं मिली होटल कर्मचारियों को कोई उम्मीद छ अप्रैल को होगी पुनः वार्ता,अनशन जारी

श्रम न्यायालय से भी नहीं मिली होटल कर्मचारियों को कोई उम्मीद छ अप्रैल को होगी पुनः वार्ता,अनशन जारी
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी
नैनीताल ।सरोवर नगरी में मन्नु महारानी होटल से निकाले गए कर्मचारियों की आज वार्ता श्रम न्यायालय के सहायक उपश्रमायुक्त कमल जोशी एवम श्रम परिवर्तन अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी कांडपाल के समक्ष होटल प्रबंधक, भारतीय मजदूर संघ और होटल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियो की त्रिपक्षीय वार्ता हुई । जिसमे श्रमिक पक्ष की और से जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री वीरेंद्र खकरियाल एवम होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र पपोला व महिपाल सिंह तथा प्रबंधक पक्ष की और से नरेश गुप्ता , प्रमोद बिष्ट व विशाल सक्सेना उपस्तिथ रहे। कर्मचारी उनकी कुछ शर्तो को मानने को तैयार थे परंतु प्रबंधक के अड़ियल रवैये के चलते वार्ता विफल रही। अगली तिथि सहायक श्रमायुक्त महोदय द्वारा छ अप्रैल 2021 को नियत की गई है।

दोनो पक्षो द्वारा श्रम न्यायालय के सामने अपना अपना पक्ष रखा गया जिसमें कर्मचारियो ने अपने पक्ष में कहा कि होटल की आर्थिक स्थिति को देखते हुए हम झुकने को तैयार हैं लेकिन सभी कर्मचारियो को वापिस नौकरी पर वापिस बिना कोई शर्त के लिया जाये। वार्ता सोहार्द पूर्ण माहौल में की गई तथा निर्णय लिया गया है कि हम लोग तब तक इस बार की होली नही खेलेंगे जब तक कर्मचारियों की बहाली होटल प्रबंधक शीघ्र नही करता है तथा संघ ने निर्णय लिया है कि हम अपना क्रमिक अनशन वार्ता होने तक जारी रखेंगे।13वे दिन अनशन पर धीरज व डिकर सिंह बैठे हुए हैं।

समर्थन देने वालों में विद्यालय कर्मचारी संघ, भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट , भाजपा नेता अरविंद पडियार, भूपेंद्र सिंह बिष्ट , रोडवेज कर्मचारी नेता लीला बोरा, भारतीय मजदूर संघ के वीरेंद्र खकरियाल विकास जोशी , नासिर खान, जगदीश प्रकाश , आँगन बाड़ी कार्यकर्ता आशा आर्य तथा आशा कार्यकर्ता अध्यक्ष कमला कुंजवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles