सरोवर नगरी घूमनेआये पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल,। सरोवर नगरी घूमने आये पर्यटक की मौत हो गई। यहाँ बता दे बुधवार सुबह नगर के एक होटल में हरियाणा के एक पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के सीएचडी कॉलोनी करनाल निवासी 73 वर्षीय अशोक कुमार चावला अपने भाई इंद्रजीत चावला एवं मित्र सुभाष चावला आदि के साथ मंगलवार को नगर में पहुंचे थे और नगर के शशि होटल में रुके थे। इधर बुधवार की सुबह जब अशोक अन्य लोगों के जागने तक नहीं उठे तो उन्हें जगाया गया लेकिन वह नहीं जगे । इस पर परिजन उन्हें बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहंुचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव परिजनों को सौप दिया है।

