राष्ट्रीय सेवा योजना अपने दैनिक जीवन मे भी बड़ी उपयोगी है: हर्षित जोशी
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल ।भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव मानव सम्मान संस्थान सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का
आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के पूर्व छात्र हर्षित जोशी व हिमांशु आर्य के द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित जानकारी दी गई तथा स्वयं सेवकों को शारीरिक व्यायाम का भी प्रशिक्षण दिया गया ।इस दौरान हर्षित जोशी ने कहा शिविर में किस तरह अपनी प्रतिभा देनी है।
इसके पश्चात सदन के मध्य कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें रानी लक्ष्मीबाई सदन प्रथम टैगोर द्वितीय तथा गांधी सदन तृतीय स्थान पर रहा इस प्रतियोगिता के बाद सभी स्वयंसेवक द्वारा जल संरक्षण के विषय पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी रेनू बिष्ट तथा गोविंद नेगी द्वारा किया गया स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर से साईं बाबा मंदिर होते हुए शेरवानी परिसर के आसपास यह रैली निकाली जिसमें लोगों को चार्ट तथा स्लोगन के माध्यम से जल संरक्षण हेतु जागरूक किया गया इसके पश्चात विद्यालय परिसर मैं ही पंचवटी में स्थित क्रीड़ा मैदान के आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई द्वितीय सत्र में विद्यालय में होली महोत्सव की शुरुआत भी आचार्य नरेंद्र देव मानव सम्मान संस्थान के सभागार मैं की गई जिसमें बच्चों द्वारा होली गायन की प्रस्तुति दी गई इससे पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाया गया होली गायन के पश्चात सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया होली गायन के कलाकार इससे पूर्व नगर में राम सेवक सभा द्वारा आयोजित होली महोत्सव में प्रतिभा करके प्रथम स्थान पा चुके हैं तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रेनू बिष्ट वह प्रवक्ता समाजशास्त्र डॉक्टर प्रहलाद सर द्वारा इन बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।
प्रधानाचार् द्वारा सभी स्वयंसेवकों को संबोधित किया गया तथा उन्हें होली की शुभकामनाएं और सुरक्षित रूप से होली बनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रेनू बिष्ट द्वारा भी स्वयं सेवकों को संबोधित किया गया और उनको कल होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के समापन की ओर राष्ट्रीय सेवा योजना का संकल्प गीत गाया गया वह आज के दिन के कार्यक्रमों की समाप्ति की गई।

