आम आदमी पार्टी ने किया संगठन का विस्तार,पूर्व नगर अध्यक्ष देवेन्द्र को बनाया जिला महा सचिव

आम आदमी पार्टी ने किया संगठन का विस्तार,पूर्व नगर अध्यक्ष देवेन्द्र को बनाया जिला महा सचिव
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल । जो जो उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वही आम आदमी पार्टी ने जनपद में जी तोड़ मेहनत करनी शुरू कर दी इसी क्रम में पूर्व में नगर में सक्रिय रहे पदाधिकारियों को जिले में दायित्व दिया जा रहा है। यहाँ बता दे आज
आम आदमी पार्टी नैनीताल के जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी नैनीताल बंसत कुमार की संस्तुति पर , नैनीताल जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया ।जिसमें नैनीताल नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष देवेन्द्र लाल को आम आदमी पार्टी का नैनीताल जिला महासचिव , रामनगर के वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता गिरीश सतयवली को जिला उपाध्यक्ष , नैनीताल नगर के युवा नेता सन्नी सेलवान को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी ।

वहीं दूसरी और नैनीताल नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने ,नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए , सरदार सुखविंदर सिंह को नैनीताल नगर के प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई ,
इन नियुक्तियों पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बंसत कुमार ,प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुमका,नगर अध्यक्ष शाकिर अली ,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ,प्रदेश बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ के महासचिव श्री कांत खंडेलवाल, नैनीताल विधानसभा संगठन मंत्री प्रदीप साह, भीमताल विधानसभा प्रभारी संदीप भटनागर ,नगर महामंत्री महेश आर्य, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, सुनील कुमार ,उमेश तिवारी ,आर सी पंत, नगर मंत्री नवीन चंद्र उप्रेती , मोहित राजपूत , देवेंद्र कुमार , विधानसभा सह प्रभारी विनोद कुमार, युवा नेता मोहम्मद शान बुराहान, कोषाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष विधा देवी , मंत्री जसप्रीत कौर , उपाध्यक्ष शबाना परवनी , वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश कांडपाल, जगदीश कर्नाटक ,आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा भुबन आर्य,पी सी पांडे ,राम नारायण ,श्री कांत घिडियाल ,एल एम पंत , आदि ने बधाई दी।

देवभूमि खबर

Related articles