होटल कर्मचारियों को मिल रहा कई संगठनों का समर्थन,भाजपा ने दिया समर्थन

होटल कर्मचारियों को मिल रहा कई संगठनों का समर्थन,भाजपा ने दिया समर्थन
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी।
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में मनु महारानी होटल होटल कर्मचारियों के क्रमिक अनशन का 15वा दिन है जिसमे आज राजेंद्र जरोत ओर दयाल चंद अनशन में बैठे। सभा को संचालित करते हुए होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र पपोला ने कहा की अगर समस्त 33 कर्मचारियों को होटल प्रबंधक वापस नौकरी में बहाल नहीं करता है तो समस्त कर्मचारी अपने परिवार के साथ होली न मनाकर आंदोलन स्थल पर बठेंगे।सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी पान सिंह सिजवाली में कहा की होटल प्रबंधक ने अपने कर्मचारी को नौकरी में नही रखा तो उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी पूर्ण रूप से आंदोलन पर उतर जायेंगे। उत्तराखण्ड पेशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पी एस रौतेला ने कहा की होटल प्रबंधक के मनमानी नहीं चलेगी 20 से 30 सालो से काम कर रहे होटल कर्मचारियों को होटल प्रबंधक ने इस हालत में छोड़ दिया ये बड़े शर्म के बात है हम सब इसका कड़ा विरोध करते है हम आंदोलन का अपना समर्थन देते है । भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा के आपके इस दुख के घड़ी में भारतीय जनता पार्टी आपके साथ खड़ी है आप विश्वास रखे आपको आपका हक जरूर मिलेगा समर्थन देने वालो में जनहित सस्था के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चौधरी,भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, यूकेडी के विधान सभा प्रभारी के एल आर्या,तारा सिंह पूर्व प्रधान गेठिया, विद्यालय कर्मचारी संघ नैनीताल, आगनवाड़ी,आशा वर्कर्स थे सभा में आशा आर्या,ममता जोशी,तारा पंत,ममता कुंजवाल, वीरेंद्र खांकरियाल,जगदीश प्रसाद,राजेश कुमार और आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles