अध्यक्ष नगर पालिका सचिन नेगी ने दिया होटल कर्मचारियों को समर्थन
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल ।सरोवर नगरी के मनु महारानी होटल से निकाले गये कर्मचारियों के क्रमिक अनशन के 20वे दिन भी जारी रहा ।आज राम लाल और और धीरज कुमार अनशन में बैठे । इस दौरान रोज की तरह सभा संचालित की जाती है।सभा संचालन करते हुए मनु महारानी होटल के कर्मचारी खीम सिंह ने कहा नौकरी में बहाली नही होने तक आंदोलन इसी प्रकार चलता रहेगा। सभा को संबोधित करते हुआ उत्तराखंड होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र पपोला ने कहा कि 6 अप्रैल को श्रम न्यायलय में कर्मचारी की नौकरी में बहाली से संबंधित वार्ता नहीं होती है तो इस आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
यूकेडी के विधानसभा प्रभारी नैनीताल के के एल आर्या कहा की जिलाधिकारी को इस बाबत जल्दी ही ज्ञापन दिया जायेगा। नगरपालिका नैनीताल के अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा के इस आंदोलन में हम सब आपके साथ खड़े है उन्होंने कहा की अगर 6 अप्रैल को जो वार्ता होनी है। उसमे कोई निष्कर्ष नहीं निकलता हैं तो जो अगली रणनीति होगी उस में सचिन नेगी सबसे आगे खड़ा होगा।
समर्थन देने वालो में कांग्रेस यूथ नगर अध्यक्ष संजय कुमार, कांग्रेस नगर सचिव अजय बिष्ट,पूर्व यूकेडी विधायक डा नारायण सिंह जंतवाल ,बीएमएस के जिला मंत्री वीरेंद्र खांकरियाल थे। सभा में जे पी पांडे विकास जोशी,चंदन राम,जगदीश प्रकाश,प्रेम कुमार,आनंद भट्ट, और ममता भट्ट आदि उपस्थित थे।

