भाजपा व मिशन पहाड़ की सदस्यता रानी साह का निधन शोक की लहत
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल, । नगर की सक्रिय भाजपा कार्यकत्री व मिशन पहाड़ की सदस्यता रानी साह का असामयिक निधन हो गया। लगभग 50 वर्षीय स्वर्गीय साह के अचानक निधन की सूचना से भाजपा व मिशन पहाड़ के कार्यकर्ता दुखी हैं। वह अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री, अपने पति और अपनी सास और अन्य पारिवारिक सदस्यों का छोड़ गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह बीते करीब छह माह से पेनक्रियाज की गंभीर समस्या से ग्रस्त थीं। इसका उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था। बीती रात्रि चिकित्सकों द्वारा जवाब दे दिये जाने पर परिजन उन्हें बीती रात्रि ही घर ले आए थे। लेकिन रात्रि में ही स्वास्थ्य खराब हो जाने पर उन्हें बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके बाद स्थानीय पाइन्स स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ मिशन पहाड़ के सदस्यों ने भी दुःख व्यक्त कर श्रदांजलि अर्पित की।

