होटल से निकाले गए कर्मचारियों को तमाम राजनीतिक दलों ने दिया भरोसा

होटल से निकाले गए कर्मचारियों को तमाम राजनीतिक दलों ने दिया भरोसा
Spread the love

रिपोर्ट ।ललित जोशी
नैनीताल ।सरोवर नगरी के मनु महारानी होटल कर्मचारियों के क्रमिक अनशन आज 21वे दिनभी जारी रहा। किशन सिंह और और खीम सिंह अनशन पर बैठे। सभा को संचालन करते हुए मनु महारानी होटल के कर्मचारी मछिन्दर पाल ने कहा नौकरी में बहाली नही होने तक आंदोलन इसी प्रकार चलता रहेगा।

सभा को संबोधित करते हुआ उत्तराखंड होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र पपोला ने कहा कि 6 अप्रैल को श्रम न्यायलय में कर्मचारी की नौकरी में बहाली से संबंधित वार्ता नहीं होती है तो इस आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। यूकेडी के विधानसभा प्रभारी नैनीताल के एल आर्या ने कहा कि उग्र आंदोलन को सहयोग देने के लिए सम्पूर्ण यूकेडी पार्टी आप के साथ रहेगी। ईधर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष शाकिर अली ने भी समर्थंन देते हुए कहा कि आप पार्टी तन मन धन से साथ है और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को उग्र रूप देने को बाध्य है। कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष ने कहा के आपके इस आंदोलन में हम सब आपके साथ खड़े है। समर्थन देने वालो में कांग्रेस पार्टी , आम आदमी पार्टी, यूकेडी पार्टी, यूकेडी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तल्लीताल के अध्यक्ष मोहम्मद अल्ली,पूर्व राज्य आंदोलनकारी धर्म सिंह कनवाल इत्यादि उपस्थित थे।

अन्य समर्थंन देने वालो में बीएमएस के जिला संगठन मंत्री मदन गेड़ा, वीरेंद्र खांकरियाल, नवीन उप्रेती,विजय शाह,मदन रावत,जितेंद्र प्रकाश, जे पी पांडे, विकास जोशी,चंदन राम,जगदीश प्रकाश,प्रेम कुमार,आनंद भट्ट, और आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles