इको फ्रैंडली नयी परम्परा के दौरान शिक्षक को दी विदाई , श्री प्रसाद की गयी उज्ज्वल भविष्य की कामना
रिपोर्ट । ललित जोशी।
नैनीताल । राजकीय विद्यालयों में एक नयी परम्परा को जन्म दिया गया है जिसमें पर्यावरण संरक्षण सम्बंधी गतिविधियों के चलते यूथ एवं एको क्लब के तत्वावधान में गोविंद बल्लभ पन्त राजकीय आदर्श इण्टर कालेज खैरना में शिक्षक बागम्बर प्रसाद की सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक नयी रचनात्मक पहल करते हुए यूथ एवम इको क्लब के तहत शिक्षकों द्वारा इको फ्रैंडली विदाई समारोह आयोजित किया गया।
शिक्षक बागम्बर प्रसाद की विदाई के अवसर पर आयोजित समारोह में स्टाफ द्वारा विभिन्न उपहारों के साथ उपहार स्वरूप स्मृति चिह्न के रूप में फूलों का गमला देकर इको फ्रैंडली वातावरण निर्माण हेतु एक नवाचारी पहल की। एक भेंट में हमारे संवाददाता ललित जोशी को डॉ हिमांशु पांडे ने बताया क्लब के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।जब भी कोई विद्यालय में शिक्षक अवकाश प्राप्त होंगे तो उनको गमला आदि देकर सम्मानित किया जायेगा।इससे पर्यावरण संरक्षण सम्बंधी बार बार याद आते रहेगी। ओर इस गमले के बृक्ष व फूल से बार बार विद्यालय के लोगों की याद आती रहेगी।उन्होंने श्री प्रसाद के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।इस अवसर पर इको फ्रैंडली विदाई समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य एम. सी. बजाज तथा संचालन डा० हिमांशु पाण्डे द्वारा किया गया।
समारोह में शिक्षकों वी. के. वर्मा, हेम चबडाल, डा० घनश्याम जोशी, सचिन जोशी, मोहन टम्टा, डी. के. नेगी, सतीश रिखाड़ी, दीप बधानी, कमला टम्टा, डा० ज्योति राज प्रसाद, मुकेश पाण्डे सहित कार्यालय स्टाफ जी. एस. धामी, प्रकाश पाण्डे, चंचल राम, दिनेश प्रसाद, अनीता, हिम्मत सिंह, रामूलाल, कमला रावत आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

