आग की भेंट चढ़ा वाहन,समय रहते बड़ी घटना होने से टली
रिपोर्ट ।ललित जोशी:
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के रिक्शा स्टैंड , से ऊपर निकट मदर हार्ट स्कूल रमेश मोंगा,राजमहल कंपाउंड मकान के बाहर झाडियों मे आग लगी थी जो तेजी से रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी देखते ही देखते आग होटल अंकुर प्लाजा की स्वामिनी श्रीमती शालिनी की हुंडई क्रेटा कार संख्या-UK-04AD-7003 तक पहुंच गई जिससे उक्त वाहन का पिछला हिस्सा पम्पर, लाइट्स शीशे आदि आग की चपेट में आ गये इसके अतिरिक्त उक्त रिहायशी क्षेत्र में बने मकान की खिड़कियां, दरवाजे आदि आग से आंशिक रूप से जल चुके थे।
सूचना पर नैनीताल पुलिस के फायर यूनिट कर्मचारियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर हाई प्रेशर मिनी वाटर टेंडर की पंपिंग से अग्निशमन कार्य जारी रखा गया तथा अग्निशमन वाहन में पानी समाप्त होने पर निकट स्थित होटल शांता रीजेंसी से पानी प्राप्त कर उक्त वाहन व मकान मे होने वाले भीषण अग्निकांड को रोका गया।
घटनास्थल पर कोतवाली मल्लीताल का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा गया।यहाँ बता दे सरोवर नगरी में आजकल गर्मी के चलते कई जगहों पर आग लगने की घटना हो रही है।

