होटल कर्मचारियों ने दिया कैबिनेट मंत्री भगत को ज्ञापन ,लगायी नौकरी की गुहार
रिपोर्ट ।ललित जोशी
नैनीताल ।सरोवर नगरी नैनीताल के मनु महारानी होटल होटल कर्मचारियों के क्रमिक अनशन के 22वे दिन भी जारी रहा । आज केबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से मिला।
वीरेंद्र कुमार और और राजेन्द्र सिंह जरोत अनशन पर बैठे ।
एक शिष्ट मंडल भारतीय मजदूर संघ की अगुवाई में शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया।
इधर सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र पपोला ने कहा कि अगर होटल प्रशासन हमसे शीघ्र ही वार्ता नही करता है तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। विगत दिवस 26 मार्च 2021 उत्तराखंड देव भूमि क्रांतिकारी मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष के एल आर्य के द्वारा आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं श्रम मंत्री सरकार को संबोधित ज्ञापन देकर मांग की गई थी कि मनु महारानी होटल प्रबंधक द्वारा 7 सिंतबर 2020 को किये गये लिखित शर्त के अनुसार छटनी किये गये समस्त कर्मचारियो को पूर्व पदों पर बहाल किये जाने की मांग की गई थी। उक्त ज्ञापन को आज 1 अप्रैल 2021 को अपर आयुक्त संजय खेतवाल के द्वारा मुख्यमंत्री एवम श्रम मंत्री उत्तराखंड सरकार को प्रेषित किये जाने पर आंदोलनरत समस्त छटनी कर्मचारियो के द्वारा आयुक्त कुमाऊँ मंडल नैनीताल का आभार व्यक्त किया गया ।
साथ ही जिला अधिकारी नैनीताल से भी छटनी किये गए कर्मचारियों को शीघ्र पूर्व पदों पर बहाल किये जाने की मांग की गई। आज आप पार्टी ने भी होटल कर्मचारियों की माँग को जायज बताते हुए आयुक्त कुमाऊँ को ज्ञापन दिया।
अन्य समर्थंन देने वालो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आशा आर्या और उनकी कार्यकर्ता, बीएमएस के जिला संगठन मंत्री मदन गेड़ा, वीरेंद्र खांकरियाल, नवीन उप्रेती,विजय शाह,मदन रावत,जितेंद्र प्रकाश, जे पी पांडे, विकास जोशी,चंदन राम,जगदीश प्रकाश,प्रेमह कुमार,आनंद भट्ट, और आदि उपस्थित थे।

