सरोवर नगरी में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
रिपोर्ट ।ललित जोशी:
नैनीताल । सरोवर नगरी में भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। वही दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डिजिटल माध्यमों से कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। नगर में मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मल्लीताल दीनदयाल पार्क मे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण लिया जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य, राधा खोलिया, अरुण कुमार, आरती बिष्ट, दीपिका बिनवाल, श्याम सिंह बिष्ट, कालीचरण, धीरज कुमार, राजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, डिगर सिंह,आशीष कटियार, आदि मौजूद रहे। इस दौरान गोविंद कुमार द्वारा भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की गई।

