होटल प्रबंधन के अड़ियल रवैये से नही हो सकी होटल कर्मचारियों की मांग पूरी

होटल प्रबंधन के अड़ियल रवैये से नही हो सकी होटल कर्मचारियों की मांग पूरी
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल के मनु महारानी से निकाले गये होटल कर्मचारियों के क्रमिक अनशन के 27वा दिन बीत जाने के बाद भी कोई निर्णय नहीं निकला आज दिनांक 6अप्रैल 20210को श्रम विभाग हल्द्वानी मे होटल प्रबंधक और कर्मचारियों के मध्य त्रिपक्षीय वार्ता हुई जिसमे होटल कर्मचारी की ओर से नरेंद्र पपोला महिपाल सिंह और भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक रमेश चंद जोशी और होटल प्रबंधक के ओर से नरेश गुप्ता, प्रमोद बिष्ट और विशाल सक्सेना उपस्थित थे कर्मचारी संघ ने अपनी बात मजबूती से रखी तथा सभी कर्मचारियो की पूर्व बहाली और वेतन में कटौती का प्रस्ताव होटल प्रबंधक के समक्ष रखा परंतु होटल प्रबंधक अपने अड़ियल रवैये पर अड़ा रहा कर्मचारियों को कोई भी बात सुनने को तैयार नही था जबकि कर्मचारी कम वेतन पर कार्य करने को तैयार थे वार्ता का कोई भी निष्कर्ष नही निकला होटल प्रबंधक ने कर्मचारियों के प्रस्ताव पर विचार करने को कहा है उत्तराखंड क्रांति दल के द्वारा पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार छटनी सुधा होटल कर्मचारियों को पूर्वक पदों पर बहालकिए जाने की मांग को लेकर 7 अप्रैल 2021 को विधानसभा प्रभारी के एल आर्य के नेतृत्व में एक दिवसीय सांकेतिक धरना डीएम कार्यालय के समक्ष किया जाएगा ।

जिलाधिकारी नैनीताल को पुनः ज्ञापन दिया जाएगा समर्थन देने वालो में सैनिक स्कूल नैनीताल के प्रिंसिपल बिशन सिंह भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपिका बिनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधा खोलिया, मंडल मंत्री आरती बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोपाल सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा नगर मंत्री सुरेश सिंह बिष्ट,प्रभारी विधायक कार्यालय नैनीताल अरुण कुमार,युवा मोर्चा मंडल मंत्री आयुष भंडारी, जनहित संस्था के महासचिव अशोक साह , अनुसूचित मोर्चा, आदि सभी ने कहा की इस लड़ाई में हम तन मन धन से आपके साथ खड़े है नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा कि पूरा भाजपा परिवार आपके साथ खड़ा है जहां पर भी हमारी जरूरत होगी हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। क्रमिक अनशन में आज देवरतन परेड़ा ओर हरी सिंह बैठे थे आंदोलन सभा में वीरेन्द्र खांकरियाल मदन गेरा, जगदीश प्रसाद समस्त आशा कार्यकर्ता आगनबाडी कार्यकर्ता और मनु महारानी के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles