झील में डूबती महिला को नाव चालक किशन ने बचाया

झील में डूबती महिला को नाव चालक किशन ने बचाया
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल, सरोवर नगरी नैनी झील में हल्द्वानी महिला ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास करना चाह पर किस्मत से एक नाव चालक ने देख लिया और आनन फानन में झील में कूद कर उस महिला को बचा लिया।
यहाँ बता दे एक महिला ने नैनी झील में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। महिला की खुशकिस्मती रही कि संयोग से उसे कूदते हुए एक वृद्ध नौका चालक किशन लाल ने देख दिया गया और वह अपनी जान जोखिम में डालकर बचाकर किनारे ले आया।

प्राप्त जानकारी एक महिला नगर के ठंडी सड़क पर पाषाण देवी मंदिर के पास से नैनी झील में कूद गई। इसी दौरान अपनी नौका में सैलानियों को लेकर घुमाने निकले बुजुर्ग नौका चालक किशन लाल ने उसे झील में कूदते देख दिया। मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वह सैलानियों को छोड़कर महिला को बचाने के लिए नौका लेकर भागा और उसे माल रोड की ओर नगर पालिका के पुस्तकालय के पास ले आया। सूचना मिलने पर मल्लीताल कोतवाली की एसआई सोनू बाफिला और चीता मोबाइल प्रभारी ललित कांडपाल मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले आए। महिला की पहचान करीब 26-27 वर्षीय रीना दुम्का कौर पत्नी हरप्रीत सिंह निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह झील में कूदने से पहले लोगों से झील की गहराई के बारे मंे भी जानकारी ले रही थी। उसके पास से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

देवभूमि खबर

Related articles