तकुला स्थित महर्षि विद्यामंदिर विद्यालय ने भाजपा सदस्यों से टेनिस कोर्ट बनाने की मांग की
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल ।सरोवर नगरी से महज 10 किलोमीटर दूर में स्थित महर्षि विद्यामंदिर विद्यालय ताकुला में बसा हुआ है। यहाँ भाजपा के मनोनीत सभासद राहुल पुजारी व विधायक प्रतिनिधि के रूप में अरुण कुमार, व सुरेंद्र कुमार पहुंचे तो विद्यालय की ओर से स्वागत सत्कार किया गया। राहुल पुजारी ने बताया विधायक संजीव आर्य ने विद्यालय परिवार के लिए सृष्टि महिला एवं सहायता समूह के द्वारा बनाये गये मास्क आदि भिजवाये जिस पर विद्यालय परिवार के लोगों ने आभार जताया।
इस पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा जोशी ने भाजपा के सदस्यों से आग्रह किया विधायक निधि से विद्यार्थियों के लिए टेनिस कोर्ट बनाने की बात कही। साथ ही विधायक संजीव आर्य को अपने विद्यालय आने का न्योता भी भेजा। विधायक द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा भी की।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक चंचल पांडे समेत कई लोगों मौजूद रहे।

