होटल प्रबंधन की हिटलर शाही अब नही चलने देंगे :बीरेंद्र खकरियाल
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी मनु महारानी होटल से निकाले गए कर्मचारियों का क्रमिक अनशन का 32वा दिन भी जारी रहा।। आज क्रमिक अनशन में किशन सिंह और राजेंद्र जड़ोत बैठे।
सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री वीरेंद्र खकरियाल ने कहा कि होटल प्रबंधक की हिटलर शाही के चलते 12 अप्रैल को भारतीय मजदूर संघ एवम होटल कर्मचारी संघ के बैनर तले एक जानाक्रोश रैली प्रातः 11 बजे पुराने घोड़ा स्टैंड से निकाली जाएगी जो तल्लीताल होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय तक जाएगी और वहां पर जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। और जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा भारतीय मजदूर संघ के जिला संगठन मंत्री मदन गेड़ा ने कहा की अगर जिला प्रशासन ने इस समस्या का कोई हल नहीं निकला तो होटल प्रबंधक का भी घेराव किया जाएगा । रैली में कर्मचारियों का सम्पूर्ण परिवार, राजैनतिक दल, गैर राजनीतिक संगठन, उत्तराचल आंगनबाड़ी संघ, सहित अन्य संगठनों को लेकर रैली निकाली जाएगी। समर्थन देने वालो में , विकास जोशी, जगदीश प्रकाश, यूकेडी के विधान सभा प्रभारी के एल आर्या और समस्त होटल कर्मचारी उपस्थित थे।

