HTML tutorial
HTML tutorial

सरोवर नगरी में होटल कर्मचारियों का आंदोलन जारी कई संगठनों ने दिया समर्थन

सरोवर नगरी में होटल कर्मचारियों का आंदोलन जारी कई संगठनों ने दिया समर्थन
Spread the love

नैनीताल ।। सरोवर नगरी के प्रसिद्ध होटल मनुमहारानी से लगभग तीन दर्जन कर्मचारियों को होटल से बाहर कर दिये जाने से आज सभी राजनीतिक दलों ने कई संगठनों ने मातृ शक्ति ने होटल कर्मचारियों की जायज मांग को लेकर जनाक्रोश रैली निकाल कर होटल प्रबंधन के खिलाफ डी एम कार्यलय में धरना प्रदर्शन कर आम सभा की।जिसमें यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष ,पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने कहा 32 दिन से अनशन पर बैठे होटल कर्मचारियों की कोई सुध नही ले रहा है । जबकि एक वर्ष पूरा हो गया है होटल कर्मचारियों को काम से निकाले गए।उनके सामने कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ जंतवाल ने कहा न्याय दिलाने का काम प्रशासन का होता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है। मनुमहारानी होटल कर्मचारियों को अविलंब नोकरी पर रखा जाये।

भाजपा नेता गोपाल रावत ने कहा हमें अपने न्याय के देवता को पूजना चाहिए।अगर शीघ्र होटल कर्मचारियों को बहाल नही किया तो मनुमहारानी के खिलाफ घात लगाकर देवता से न्याय की गुहार लगायी जायेगी। इस दौरान एस डी एम ने उनकी जायज मांग बताते हुए शीघ्र समस्या का समाधान किये जाने की बात कही। इसे पूर्व सभी लोग मल्लीताल में एकत्रित हुए वहाँ से जनाक्रोश रैली माल रोड होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुँची।जहां सभा हुई। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस, आप पार्टी, यूकेडी, आशा कार्यकर्ती, भारतीय मजदूर संघ, होटल एसोसिएशन कर्मचारी संघ समेत होटल से निकाले गए कर्मचारियों के परिवार वाले शामिल थे।यहाँ बता दें सुबह से ही अनशन स्थल पर सभी दलों के नेेताओं का जमावड़ा लगा रहा । सभा करने के बाद एक बहुत बड़ा जलूस जो की मालरोड होता हुआ जिला अधिकारी कार्यलय गया।एस डी एम को ज्ञापन दिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles