सरोवर नगरी में लोगों ने की पूजा अर्चना।
रिपोर्ट ।ललित जोशी
नैनीताल – सरोवर नगरी व उसके आसपास नवरात्र पर्व की बड़ी धूम मची रही। यहाँ बता दें नवरात्रि हिंदुओं के पवित्र त्योहारों में से एक है। इन 9 दिनों में नौ-दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। साल में दो बार चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के रूप में मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना की जाती है। इस दौरान घर-घर में भजन-कीर्तन आदि का आयोजन होता है। चैत्र नवरात्रि से हिन्दुओं में नव सम्वतसर अर्थात नव वर्ष की भी शुरुआत होती है। शारदीय नवरात्रि को पूर्वी भारत में दुर्गापूजा और पश्चिमी भारत में डांडिया के रूप में मनाया जाता है।
बता दे की नैनीताल के नैना देवी मंदिर प्रांगण में सुबह से ही भक्तों की भीड़ नजर आई . भक्तों के द्वारा मां जी पूजा आराधना की गई . साथ में आज एक बजे से नैना देवी मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड का भी आयोजन रखा गया है। नवरात्र पर्व में सुबह से ही देव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। यहां कई लोगों ने अपने घर में भी नवरात्र पर्व के अवसर पर पूजा अर्चना की। इधर श्री राम सेवक सभा में भी पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने नवरात्र पर्व में फलादेश सुनाया। व राम सेवक सभा के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किये। इस मौके पर राम सेवक सभा के सभी सदस्य मौजूद रहे।

