कर्मचारियों का समाधान नहीं हुआ तो मनुमहारानी होटल का घेराव किया जायेगा: नरेंद्र पपोला
रिपोर्ट । ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल के मनु महारानी होटल से निकाले गए कर्मचारियों का क्रमिक अनशन का 36 वा दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन में हरीश बोरा और दिलीप चंद्रा बैठे। इस दौरान अनशन स्थल पर सभा का भी आयोजन किया गया ।
सभी वक्ताओं का कहना है कि मनुमहारानी होटल प्रबंधन निकाले गए कर्मचारियों को तुरंत नोकरी में रखे।संचालन होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेंद्र पपोला किया सभा में होटल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई नरेंद्र पपोला ने बताया की कल दिनांक 16 अप्रैल को श्रम विभाग में होने वाली वार्ता में सब के निगाहे टिकी हुई है अगर वार्ता में कोई सही निष्कर्ष नही निकलता है तो रविवार 18 अप्रैल को जो मनु महारानी होटल का घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है को तयशुदा समय पर होगा। आंदोलन सभा में सभी मनु महारानी कर्मचारी उपस्थित थे।

