आप पार्टी ने दो बजे के समय को बढ़ाने की माँग की
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में आम आदमी पार्टी नगर अध्यक्ष शाकिर अली एवम् आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष विनोद जोशी ने ,प्रदेश सरकार से मांग करते हुए पर्यटक नगरी नैनीताल सहित समूचे उत्तराखंड में लाकडाऊन के समय को अव्यावहारिक बताते हुए , तुरंत समय बदलने की मांग प्रदेश की तीरथ सिंह रावत सरकार से की है ।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दो बजे तक बाजार खुला रखने का फैसला ,आम व्यापारियों के साथ साथ उन गरीब मजदूरों के हितों पर भी कुठाराघात है जो, अपनी आजीविका प्रतिदिन के हिसाब से कमाते हैं ,
आम आदमी पार्टी ने कहा कि व्यापारी समाज के साथ साथ आम जनता में इस फैसले को लेकर अत्यन्त रोष है।इसलिए सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है

