HTML tutorial
HTML tutorial

आप पार्टी ने सुनी वार्ड में रहने वाले लोगों की समस्या ,दर्जनों ने थामा पार्टी का दामन

आप पार्टी ने सुनी वार्ड में रहने वाले लोगों की समस्या ,दर्जनों ने थामा पार्टी का दामन
Spread the love

ललित जोशी, नैनीताल

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के वार्ड में जाकर आप पार्टी ने सुनी समस्या इस दौरान दर्जनों लोगों ने थामा आप पार्टी का दामन। वहीं मंडल अध्यक्ष शाकिर अली ने आप पार्टी के नारेबाजी की वह वार्ड के लोगों को विस्वास दिलाया वह समस्या को हल करने के लिए तत्पर कार्य करेंगे।

यहाँ बता दें राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करने के बाद पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ने के अभियान में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके मो. बुरहान उर्फ शान अख्तर ने साहिल व अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों को पार्टी के केंद्रीय कुमाऊँ प्रभारी जीतेन्द्र फुलारा, संगठन मंत्री अमित जोशी व नैनीताल जोनल प्रभारी सुरेंद्र सिंह हल्सी ने फूल माला पहनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुमन आर्या, शशि सागर, बसंती देवी, हंसी देवी, रीना देवी, आनंदी साह, जानकी देवी, गंगा देवी, शोभा देवी, प्रशांत, अमन, पवन, साहिल, देवेंद्र, भूप आर्या, गोपाल राम आर्या, अक्षय सेलवाल, बसंत राम, पीयूष चंद्र आदि प्रमुख रहे। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि राज्य बने 20 साल होने के बावजूद राज्य आंदोलनकारियो का सपना आज तक पूरा नहीं हुआ है। दोनों राष्ट्रीय पार्टियों ने एक-एक करके उत्तराखंड की मासूम जनता का शोषण किया है, सिर्फ आम आदमी ही आम आदमी के हितों की रक्षक है। देवेंद्र आर्य, महेश आर्या, नवीन उप्रेती, बब्लू, सूरज कुमार, राजेंद्र, विनोद कुमार व शान अख्तर, प्रदीप दुम्का ने भी विचार रखे। संचालन विनोद कुमार ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष शाकिर अली, भवाली नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, मो. खुर्शीद हुसैन, विजय साह आदि लोग भी उपस्थित थे ।

देवभूमि खबर

Related articles